आज हम आपको क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सपनों के महल की झलक दिखाते हैं। मास्टर ब्लास्टर इन दिनों अपने लग्जरी हाउस में क्वरेंटाइन हैं। क्या आप जानते हैं जिस घर में सचिन रहते हैं, वो घर कैसा दिखता है।

सचिन लंबे समय से मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अलीशान घर में रह रहे हैं। तीन मंजिला का यह धर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। घर का इंटीरियर कमाल का है जिसे देख लगता मानो हम चांद- सितारों की दुनिया में आ गए हों। इस घर को बनाने में 4 साल का समय लगा था।

घर का गार्डन एरिया में बेहद खूबसूरत हैं। घर के चारों कोने यूनिक तरीके से निर्मित हैं। सचिन ने खुद अपनी मौजूदगी में इसे डिजाइन कराया है।

सचिन ने अपने घर के लिए फर्नीचर विदेशों से मंगाए गए हैं। सचिन के घर के निचले हिस्से में भगवान गणेश की एक मूर्ति बनवाई है।

अपने नए घर में शिफ्ट होने वक्त सचिन ने कहा था कि सभी का अपने घर का सपना होता है और मेरा भी था। मैं अपना सपना पूरा करने के बाग बहुत खुश हैं।

उन्होंने 2011 में ही इस घर में वास्तु पूजा और गृह शांति करवाकर घर में प्रवेश किया था।