सरकार द्वारा लोगों को लाभान्वित करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई हैं ,लेकिन आज हम आपको सरकार द्वार केवल महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बतायेगे। जिसका वह फायदा उठा सके।
आपको बता दें की केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर देश के नागरिको के लिए बहुत सी योजनाएं शुरू किये हैं , जिनमे कुछ योजना किसानो के लिए और कुछ योजना देश के
युवाओं के लिए इसके साथ ही बहुत से योजनाएं महिलाओ के लिए भी है।इसके माध्यम से महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ा हो सकती है
जो वो करना चाहती है इन योजनाओं के माध्यम से कर सकती है। जैसे कड़ाई , बुनाई या सिलाई जो उनकी रूचि होगी और वे ये काम करना चाहती होंगी तो इन योजनाओ के माध्यम से कर सकती हैं।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
इन योजनाओं से सरकार का उद्देश्य है कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। लड़कियों को समाज में कम सम्मान दिया जाता है बचपन से
ही उन्हें घर के बाहर जाने नहीं दिया जाता इसलिए समाज में उन्हें पुरुषो के सामान सम्मान दिलाने के लिए योजना लागु किये हैं। जिससे महिलाएं भी पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलाकर
आगे बढ़ सके। समाज में लड़कियों के प्रति नजरिया बदल सके , लड़कियों को बोझ न समझा जाये इसके लिए भी योजनाएं है जिसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी योजना
महिलाओं के लिए जो योजना है आज हम उसकी जानकारी आपको देंगे जिससे आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आप इन योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं इसके लिए आप नीचे दिए जानकारी का ध्यानपूर्वक अवलोकन करें।
●बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
●सुकन्या समृद्धि योजना
●प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
●सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
●फ्री सिलाई मशीन योजना
●प्रधानमंत्री समर्थ योजना
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
सरकार इस योजना के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा को रोकने के लिए और महिलाओं की मदद के लिए शुरू किये हैं।
इस योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को कानून और चिकित्सा की सुविधा प्रदान करते हैं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करते हैं। ऐसा होने पर वे पीड़ित महिलाएं 181 पर कॉल कर सकती हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
इस योजना के माध्यम से सरकार छोटी बच्चियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किये हैं। इसके माध्यम से 10 साल से छोटी बच्ची को शिक्षा दिया जायेगा और उनकी
शादी की आयु में उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। यह योजना खासतौर पर उनकी उज्जवल भविष्य के लिए और अच्छी शिक्षा के लिए 2015 में शुरू की गई थी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
यह योजना महिलाओ को रसोई की सुविधा देने के लिए शुरू किया गया है इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को किया गया था। इसके माध्यम से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर
महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते हैं और इसका लाभ भारत के करोड़ो परिवार ले चुके हैं। आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट का भी अवलोकन कर सकते हैं।
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
इस योजना की शुरुआत 2019 को किया गया था इसके अंतर्गत प्रसव के दौरान माँ एवं बच्चे का अच्छे से देखभाल के लिए और उन्हें उचित
पोषण प्रदान करने के लिए किया गया है। जिससे माँ और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे और नर्सों की देखभाल में प्रसव का कार्य हो।
फ्री सिलाई मशीन योजना
इस योजना के माध्यम से महिलाओ को आवेदन करने पर फ्री में सिलाई मशीन दिया जाता है जिससे वे कड़ाई – बुनाई करके अपना जीवन चला सके और आत्मनिर्भर बने।
इसका लाभ शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्र की महिलाएं ले सकती है और उनकी आयु 20 वर्ष से अधिक होना चाहिए। इसकी पूरी जानकारी लेने के लिएइस लिंक का उपयोग करें।
प्रधानमंत्री समर्थ योजना
इस योजना के माध्यम से महिलाओ को कार्यों के बारे में जानकारी दिया जाता है जिससे महिलाएं नई – नई जानकारी ले सके।
इससे महिलाएं भी बिजिनेस के क्षेत्र में कार्य कर पाएंगे और इसका फायदा महिलाओं को मिलेगा। जिससे महिलाएं खुद का व्यवसाय कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।