हरियाणा में कोरोना के बढते मामले आए सामने,गुरुग्राम सहित तीन जिलों में मिले नए केस

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। 24 घंटे में इनकी सख्या बढ़कर 20 पहुंच गई है। चिंताजनक बात यह है कि जिलों में लगातार नए केस मिलने

का सिलसिला जारी है। गुरुग्राम सहित दो अन्य जिलों में 5 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क जरूर पहनें।

चार जिलों में एक्टिव केस

हरियाणा के चार जिलों में एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 16 मामले हैं। फरीदाबाद में 2, जींद और कैथल में 1-1 एक्टिव केस मिले हैं। जींद का रिकवरी रेट 97.86

प्रतिशत और कैथल का 97.52 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों की अपेक्षा गुरुग्राम और फरीदाबाद का रिकवरी रेट बेहतर स्थिति में है। गुरुग्राम का 99.65 और फरीदाबाद का 99.45 प्रतिशत रिकवरी रेट दर्ज किया गया है।

अब तक 10,56,611 की सैंपलिंग

हरियाणा में अब तक 10 लाख 56 हजार 611 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें 10लाख 45 हजार 854 लोग ठीक हो चुके हैं।

10 हजार 714 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। हरियाणा का पॉजिटिविटी रेट 0.10 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है।

24 घंटे में 1856 का हुआ वैक्सीनेशन

हरियाणा में 24 घंटे के भीतर 1856 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। 183 लोगों ने पहली खुराक ली और 205 लोगों ने दूसरी खुराक ली।

अच्छी बात यह है कि बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। चौबीस घंटों में 1468 लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ली।