केएल राहुल सीधे हाथ के भारतीय बल्लेबाज है इनका डेब्यू इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 दिसंबर 2014 को हुआ था और ये आज भी टीम में अपनी जगह बनाये हुए है, आईपीएल की बात करी जाए तो ये पहले बैंगलोर के लिए खेलते थे पर 2022 में इनको लखनऊ ने खरीद लिया था

शादी की बात करी जाये तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल अपनी रिलेशनशिप की खबरों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की शादी की डेट्स भी सामने आ चुकी हैं।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी इस महीने 23 तारीख को खंडाला में होने वाली है. वहीं इन दोनों की शादी के पहले की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो जाएंगी. शादी का यह जश्न तीन दिनों तक चलेगा

कैसे मिले राहुल और अथिया

केएल राहुल और अथिया शेट्टी को उनके एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें तब होने लगीं, जब दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में आथिया को साथ ले गए राहुल

राहुल पिछले साल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हुए थे, तो उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी टीम इंडिया के उपकप्तान के साथ थीं। हालांकि दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की, हालांकि दोनों की एक साथ फोटोज ने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। उस वक्त भी सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी के रिश्ते पर कमेंट करने से परहेज किया था।
पिता सुनील शेट्टी का रहा बड़ा रोल

केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपने रिश्ते को मीडिया और लाइमलाइट से शुरुआत में दूर रखना चाहते थे। इसमें अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी ने भी मदद की। सुनील शेट्टी ने लवबर्ड्स को अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने में मदद की। जब भी सुनील शेट्टी से आथिया और राहुल के बारे में सवाल किया जाता तो वह इसे ‘सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स’ बताते हुए खारिज कर देते थे।
केएल राहुल ने आथिया के साथ रिश्ते को लेकर ऐसे किया खुलासा

2021 में अथिया शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर क्रिकेटर केएल राहुल ने आखिरकार अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया। केएल राहुल ने एक छोटे लेकिन रोमांटिक कैप्शन के साथ दोनों की तस्वीरें शेयर कीं।